My Kisan Dost
My Kisan Dost Banner
Menu
  • Home
  • Agri News
  • Agriculture Technology
    • Farming Technology
    • Farming Machinery
    • Jugaad Technology
  • Crops Information
    • Vegetable Farming
    • Fruits Farming
    • Medicinal Farming
    • Other Crops
  • Crops Protection
    • Organic Method
    • Chemical Method
  • pashu palan
  • Home Gardening
  • Tractors Info
  • Contact Us
Menu

Silage Kaise Banaye पशु के लिए साइलेज कैसे बनाये?

Posted on July 16, 2016January 25, 2021 by Yash Jat

Table of Contents

Silage Kaise Banaye हरे चारे से पशुओं के लिए साइलेज कैसे बनाये?

 

हेल्लो दोस्तों, आज खेती के साथ साथ पशुपालन भी एक फायदे वाला व्यवसाय किसानों के लिए बन गया है। 

पशुपालन के बहुत सारे फायदे किसानों को मिलते है, जैसे – सभी तरह की खाद बनाने के लिए गोबर, गौमूत्र और दूध आदि हमें पशुओं से मिलता है।  पशुपालन सभी किसान करना चाहते है, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के लिए पर्याप्त चारे, भूसे और पशु आहार की आती है।  तो आज सीखेंगे की पशुपालक साइलेज कैसे बनाये silage kaise banye, ताकि साल भर पशुओं को पौष्टिक आहार मिलता रहे। 

silage kaise banaye

साइलेज क्या होता है :-

जिस तरह अपने घर पर हरा धनिया, मेथी, पुदीना आदि को हलकी धूप मे सुखा कर रखते हैं, ताकि जब वो न मिले तो उसका उपयोग कर सके। उसी तरह पशुओं के लिए हरे चारे को सुरक्षित कर, पूरे साल पशुओं के खाने के लिए रखने को साइलेज कहा जाता है।

साइलेज किन किन फसलो का बनाया जा सकता है:-

साइलेज बनाने के लिए हरे चारे का उपयोग होता है, जिसके लिए हरे चारे वाली फसलें जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा, मीठी सूडान घास आदि फसलों का बेस्ट साइलेज बनाया जा सकता है।

इसके अलावा बरसीम, रजका, लोबिया आदि का भी बना सकते हैं पर इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण अच्छा साइलेज नहीं बन पाता फिर भी कुछ उपाय करके इनसे भी बनाया जाता है।

साइलेज बनाने की विधि क्या है:-

साइलेज बनाने के लिए सबसे पहले पशुओं की संख्या, चारे की मात्रा और गढ्डे के स्थान तय करके बनाना चाहिए। फिर हरे चारे जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा आदि को कुटटी करने वाले यन्त्र से बारीक टुकड़ें करने चाहिए जिससे हरा चारा जल्दी सूख जाए। उसे इतना सुखायें कि भंडारण करने पर उसमे फफूंद पैदा न हो।

 

आमतौर पर साइलेज बनाने के लिए चारे मे शुष्क पदार्थ मे नमी 30% से 40% तक रखनी चाहिए। साइलेज बनाने वाले घुलनशील मे खमीर बनाने की क्रिया होते समय अम्ल P.H 4.2 काफी मात्रा मे रहे और वो चारे को ख़राब होने से बचाये। मक्का आदि से साइलेज बनाते वक़्त 500 ग्राम यूरिया यदि प्रति क्विंटल मे मिलाया जाए तो साइलेज मे प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है।

साइलेज के लिए गड्डा किस तरह का होना चाहिए :-

साइलेज बनाने के लिए गड्डे के चुनाव के लिए ऊपर उठी हुई जगह और ढलान वाली जगह उपयुक्त रहती है। ४५ क्विंटल हरे चारे से साइलेज बनाने के लिए लम्बाई 10 फ़ीट, चौड़ाई 5 फ़ीट और गहराई 6 फ़ीट रखनी चाहिए।

45 क्विंटल हरे चारे को 2 मजदूर 3-4 दिन मे भर सकते हैं। उस साइलेज को दुधारू पशुओं को 15 से 20 किलोग्राम खिलाने पर ये 2 से 3 महीने तक चल जाता है। गड्डे की दीवारे बिलकुल सीधी और समतल और कोने गोल होने चाहिए। कच्चे बने हुए गड्डे मे सतह पर प्लास्टिक का पाल डाल कर दीवारों पर भी अच्छे से पाल डाल दें ताकि गड्डे मे हवा और पानी न घुस पाए। फिर गड्डे मे थोड़ा चारा डालें और उसे पैरों से अच्छे से दबाएं ताकि उसमे हवा न रह पाए।

 

यदि उसमे यूरिया डाल रहें हो तो यूरिया को घोल बनाकर उस पर एक सामान छिड़काव करते जाए। फिर इसी तरह से पूरा गड्डा भरें। गड्डा जमीन से 2 या 3 फ़ीट तक ऊपर उठायें, फिर उसे प्लास्टिक के पाल से सब तरफ से अच्छे से ढांक दें और किनारों को मिटटी से दबा दें ताकि पानी और हवा उसके अंदर न जा सके। साइलेज लगभग 2 महीनों मे पूरी तरह तैयार हो जाता है।

साइलेज बनाने के बाद की सावधानियाँ:-

  • अच्छी तरह से बना हुआ साइलेज का रंग हल्का भूरा और गोल्डन होता है।
  • अच्छे साइलेज मे एक विशेष प्रकार की खुशबु आती है।
  • साइलेज पशुओं को पचाने मे और खाने मे आसानी होती है।
  • गड्डे का मुँह खोलने के बाद साइलेज को लगातार पशुओं को खिलाना चाहिए।
  • फफूंद लगा हुआ साइलेज पशुओं को नहीं खिलाना चाहिए।
  • अच्छे साइलेज मे कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा होती है जो दूध का उत्पादन बढ़ती है।

 

पशुपालक और किसान भाई ये पोस्ट भी जरूर पढ़े।

Pashu Rogo ki Jaankari पशुओ के रोगों की पहचान भाग 1
Pashu Rogo ki Jaankari पशु रोगों की पहचान Part 2

Afara Rog पशुओ में अफरा रोग होने पर उनका उपचार कैसे करें?

 

My kisan dost पर दी गयी जानकारी आपको कैसी लगती है। आप हमें comment में जरूर बताये और लगातार update पाने के लिए फ्री में email subscribe जरूर करे।
like our facebook page ( किसान दोस्त)

Share the post

Yash Jat

3 thoughts on “Silage Kaise Banaye पशु के लिए साइलेज कैसे बनाये?”

  1. pooja says:
    July 1, 2017 at 3:40 am

    kon si kheti jada labh kari hoti hai

    Reply
  2. Unknown says:
    December 5, 2017 at 7:17 am

    गीर गाय कहा मिलेगी.
    पाटण जिला सातारा

    Reply
  3. my kisan dost says:
    December 6, 2017 at 5:01 pm

    Aap hamari dusri post pade acchi nasl ke pashu kaha se kharide wali

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please follow & like us :)

Like & Follow Us
fb-share-icon
Follow Us on Twitter
Follow Me
Subscribe Channel
Follow on Instagram

Recent Posts

  •   सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

      सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

    March 3, 2021
  • Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    February 27, 2021
  • Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    February 4, 2021
  • लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    February 1, 2021
  • Top Tractor Companies In India

    Top Tractor Companies In India

    September 3, 2020
  • Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    August 11, 2020

Categories

  • Agri News
  • Agriculture Technology
  • Crops Information
  • Crops Protection
  • Farming Machinery
  • Farming Technology
  • Fruits Farming
  • Home Gardening
  • Jugaad Technology
  • khad or beej
  • Medicinal Farming
  • Organic Method
  • Other Crops
  • pashu palan
  • Tractors Info
  • Uncategorized
  • Vegetable Farming

Subscribe For Newsletter

Loading

About Us

Welcome to my Agriculture Blog My Kisan Dost!!!

कृषि और किसानों से जुड़ी सभी तरह की जानकारी हिंदी में! यदि आप खेती किसानी और पशु पालन से जुड़े हुए है या फिर खेती किसान से related कोई भी जानकारी जैसे- नई फसल,पशु रोग उपचार,खाद् बीज,बाग़वानी,जैविक खेती,औषधीय खेती,खेती की नई तकनीक और किसान खबर या इनसे से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप हमसे सवाल पूछ सकते हैं।

इस Blog पर आप लोगो को हर उस विषय पर जानकरी दी जाएगी जो खेती से जुड़ी है ये कुछ विषय है जिनके बारे में में इस चैनल पर शेयर करता हूँ| * कृषि से जुड़ी खबरें * खेती में नई तकनीक * पशु पालन * बाग़वानी * फसल जानकारी

My Blog: https://www.mykisandost.com/ धन्यवाद् आपका मित्र यश जाट (My Kisan Dost)

Read More

Quick Links

  • Privacy Policy

Follow us

© 2020 MyKisanDost. All rights reserved.