My Kisan Dost
My Kisan Dost Banner
Menu
  • Home
  • Agri News
  • Agriculture Technology
    • Farming Technology
    • Farming Machinery
    • Jugaad Technology
  • Crops Information
    • Vegetable Farming
    • Fruits Farming
    • Medicinal Farming
    • Other Crops
  • Crops Protection
    • Organic Method
    • Chemical Method
  • pashu palan
  • Home Gardening
  • Tractors Info
  • Contact Us
Menu

Sabjiyan Lagane Ki Technique अगेती सब्जिया लगाने के लिए तकनीक

Posted on April 30, 2016January 24, 2021 by Yash Jat
नमस्कार माय किसान दोस्तों
Sabjiyan lagane ki technique – पिछले दिनों मुझे एक मित्र जो की my kisan dost का regular विजिटर है। उन्होंने मुझे अगेती सब्जियों के लिए प्रश्न किया था।उनका प्रश्न था की जब भी वो अगेती सब्जी बोते थे उनके पौधे ख़राब हो जाते थे और जो पौधे बच जाते थे वो भी उतना अच्छा उत्पादन नही दे पाते थे। काफी बातचीत करने के उपरांत हम इस नतीजे पर पहुचे की मूल समस्या भूमि जनित रोगों और उचित वातावरण नही मिलने के कारण हो रही थी। और मित्रों ये बात तो हम सब जानते है। की आज के युग में यदि किसान सिर्फ पुराने तरीके से खेती करता है। तो अपने परिवार का पालन पोषण करना भी कठिन हो जाता है। इसलिए किसान को खेती के लिए आधुनिक और नई तकनीक को अपना कर ही लाभ ले सकता है ।

Table of Contents

Sabjiyan Lagane Ki Technique – सब्ज़ियाँ उगाने का आधुनिक तरीका

आज हम kisan dost me दो तकनीक पर जानकारी देंगे। जिससे हम अगेती सब्ज़ियाँ लगा कर अधिक लाभ ले सके।
अगेती सब्जी बोने के लिए हम इन दो विधियों को जानेंगे

1 ट्रे कल्टीवेशन (tray cultivation)

2 प्लास्टिक लो टनल ( plastic low tunnel)

 

तो जानते है क्या हे ये विधिया

1 ट्रे कल्टीवेशन Tray Cultivation :-

tray cultivation kya hota hai
tray cultivation

Tray Cultivation – इस प्रक्रिया में कई नई तकनीकों का आविष्कार हुआ है। इस तकनीक के उपयोग का मुख्य कारण है भूमि जनित रोगों से मुक्ति और पानी की बचत एवं पोधों का संरक्षण करना है। सबसे पहले हम जानते है ट्रे कल्टीवेशन क्या है? जैसा की इसके नाम से ही स्पष्ट है। यानि की ट्रे में खेती करना।

 

इस तकनीक में प्लास्टिक की खानेदार ट्रे का उपयोग किया जाता है। खाने इसे होने चाहिए जिसमे पोधों की जड़ का बेहतर विकास हो सके।और कम मिटटी और पानी के अधिक से अधिक सब्जियां उगाई जा सके। ट्रे में सबसे पहले ग्रीन नेट और जुट बिछा कर वर्निकम्पोस खाद् डाला जाता है।

 

फिर सही तरीके से उपचारित किये गये बिजो को उँगली या किल से उस खाद् में गड्डा कर के बीज को बोया जाता है।प्रत्येक खाने में एक एक बीज बोया जाता है।आप इसमे कोकोपिट,वर्मीकुलाइट,परलाइट को आय तन के आधार पर 3:1:1 में मिलाकर भी बना सकते हे। बीजो में अंकुरण के लिए पर्याप्त नमी आवश्यक होनी चाहिए बीज अंकुरित होने के लिए 20 से 25 डिग्री तापमान अच्छा होता है।

 

आप ट्रे के ऊपर मच्छर दानी की तरह नेट भी लगा दे ताकि पोधों को किट पतंग से सुरक्षा हो सके। अंकुरण के एक सप्ताह के बाद पौधे के लिए आवश्यक तत्व जैसे नाइट्रोजन,फास्फोरस,पोटाश को उचित अनुपात में 20:20:20 में घोल बना कर ट्रे में पानी के साथ दे। इस तकनीक से पौधे 25 से 30 में खेत में रोपने के लायक हो जाते है।

रोपण के समय सावधानियां:-

  • पोधों को ट्रे के खाने से सावधानी पूर्वक निकले जड़ न टूटने दे।
  • गर्मी के दिनों में रोपाई से पहले कीटनाशक का छिड़काव करना लाभदायक रहता है।
  • रोपाई सुबह या शाम को करे।
  • रोपाई के बाद तुरंत सिंचाई करे खेत में पानी भरा न रहे।
  • सिंचाई हल्की करे ताकि पौधे पानी के बहाव से निकले नही।

Tray Cultivation तकनीक से फायदा:-

  • कम पानी और कम मिटटी के नर्सरी तैयार हो जाती है।
  • भूमि जनित रोगों से छुटकारा
  • रोग मुक्त पौधे तैयार हो जाते है।
  • आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
  • बे मौसम सब्जी को लगाया जा सकता है।
  • कम जगह में अधिक पोधों का रोप तैयार किया जा सकता है।
  • पौधे एक समान चाल से बढ़ते है।
  • इस विधि से बेल वाली सब्जियों की नर्सरी तैयार आसानी से कर सकते है।

दोस्तों ये तो हुई ट्रे कल्टीवेशन की बात अब हम जानेंगे प्लास्टिक लो टनल के बारे में ।

2 प्लास्टिक लो टनल Plastic Low Tunnel:-

Plastic Low Tunnel
प्लास्टिक लौ टनल
प्लास्टिक लो टनल एक इसी तकनीक है जिसमे पौधे के रोपण के बाद कम ऊचा पर प्लास्टिक की चादर से ढका जाता है।ये तकनीक कम तापमान में पोधों की सुरक्षा के लिए उपयोग की जाती है जैसे पाले से फसल का नुक्सान आदि। इस तकनीक के जरिये पोधों को प्लास्टिक ट्रे में तैयार किया जाता है जैसा की ऊपर बताया गया है।

 

इस तकनीक का उपयोग करने के लिए सबसे पहले खेत में उठी हुई क्यारिया उतर से दक्षिण दिशा में बनाई जाती है। फिर उसमे ड्रिप पाइप को बिछा या जाता है। फिर लोहे के पाइप(जंगरोधक) जिसकी मोटाई 2 मी.मी. हो उन्हें अर्ध गोलाई में मोड़ कर अँग्रेजी के उलटे U की आकृति दे पाइप के एक सिरे से दूसरे सिरे की बीच की दूरी 50 से 60 से.मी.रखे और दोनों पाइप के मध्य की ऊचाई भी 50 से 60 से.मी. रखे इन पाइप से पाइप U se U के बीच की दूरी 1.5 से 2 मीटर के बीच रखे।फिर उन्हें क्यारियो में लगा दे।

 

शाम को 3 बजे बाद उस पर 25 से 30 माइक्रोन की पारदर्शी प्लास्टिक की सीट से इस तरह ढँके की क्यारियो के ऊपर एक गुफा या सुरंग type से बन जाये अब उस सीट के दोनों सिरों को मिटटी से डक दे जैसे प्लास्टिक मल्चिंग में ढकते है।अब यदि रात के समय में कम तापमान है 5 डिग्री से कम पाला पड़ने की स्थिति हो तो सीट को सुरंग से नही हटाना है। धीरे धीरे तापमान बढ़ता है।

 

उस हिसाब से शिट में 2 मीटर की दूरी पर छोटे छोटे छेद करे ।जैसे जैसे तापमान में बढ़ोतरी होती है वैसे वैसे छेद की संख्या ओर आकर बढ़ाते जाए। फरवरी लास्ट और मार्च फ़र्स्ट तक शिट पूरी तरह से हटा दे।इस तकनीक से पोधों को पाले से बचाया जा सकता है साथ ही सब्जियों को अगेती कर के बाजार में अच्छे भाव लिए जा सकते है।

 

और बेल वाली फसलो का अगेती कर सकते है । जिसमे लौकी,करेला,खरबूजा,खीरे को 30 से 40 दिन में तैयार कर सकते है।और ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते है इस तकनीक से निरंतर अच्छे परिणाम मिल रहे है।सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए ये तकनीक काफी ज्यादा लाभदायक है।

 

*प्लास्टिक मल्चिंग से किसानों को क्या क्या फ़ायदे है।
*बिना मिटटी के खेती कैसे करे जाने तरीका।
*वैज्ञानिक तरीके से कैसे करे बैंगन की खेती जाने तरीका।


My kisan dost फेसबुक पेज को like यहाँ करे।

हमारे Fb ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ ओके करे।

कृषि और किसानों से जुड़ी फ्री में जानकारियां पाने के लिए हमें email subscribe करे और हमारी सभी पोस्ट को फेसबुक के माध्यम से पाने के लिए like करे।
Share the post

Yash Jat

2 thoughts on “Sabjiyan Lagane Ki Technique अगेती सब्जिया लगाने के लिए तकनीक”

  1. Satish Chandra Kanti says:
    December 1, 2016 at 3:24 pm

    Dear sir, I am searching for kitchen gardening tips and tricks in this I found your site very useful but my one request to you is if you can provide the item & topics wise head to toe detail so that one new layman like me can be benefited by this..thanks

    Reply
  2. my kisan dost says:
    December 2, 2016 at 4:27 am

    Thanks satish ji
    Me kosis kruga ki best kr pau taki sabhi ko benifits ho sake

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please follow & like us :)

Like & Follow Us
fb-share-icon
Follow Us on Twitter
Follow Me
Subscribe Channel
Follow on Instagram

Recent Posts

  •   सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

      सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

    March 3, 2021
  • Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    February 27, 2021
  • Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    February 4, 2021
  • लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    February 1, 2021
  • Top Tractor Companies In India

    Top Tractor Companies In India

    September 3, 2020
  • Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    August 11, 2020

Categories

  • Agri News
  • Agriculture Technology
  • Crops Information
  • Crops Protection
  • Farming Machinery
  • Farming Technology
  • Fruits Farming
  • Home Gardening
  • Jugaad Technology
  • khad or beej
  • Medicinal Farming
  • Organic Method
  • Other Crops
  • pashu palan
  • Tractors Info
  • Uncategorized
  • Vegetable Farming

Subscribe For Newsletter

Loading

About Us

Welcome to my Agriculture Blog My Kisan Dost!!!

कृषि और किसानों से जुड़ी सभी तरह की जानकारी हिंदी में! यदि आप खेती किसानी और पशु पालन से जुड़े हुए है या फिर खेती किसान से related कोई भी जानकारी जैसे- नई फसल,पशु रोग उपचार,खाद् बीज,बाग़वानी,जैविक खेती,औषधीय खेती,खेती की नई तकनीक और किसान खबर या इनसे से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप हमसे सवाल पूछ सकते हैं।

इस Blog पर आप लोगो को हर उस विषय पर जानकरी दी जाएगी जो खेती से जुड़ी है ये कुछ विषय है जिनके बारे में में इस चैनल पर शेयर करता हूँ| * कृषि से जुड़ी खबरें * खेती में नई तकनीक * पशु पालन * बाग़वानी * फसल जानकारी

My Blog: https://www.mykisandost.com/ धन्यवाद् आपका मित्र यश जाट (My Kisan Dost)

Read More

Quick Links

  • Privacy Policy

Follow us

© 2020 MyKisanDost. All rights reserved.