My Kisan Dost
My Kisan Dost Banner
Menu
  • Home
  • Agri News
  • Agriculture Technology
    • Farming Technology
    • Farming Machinery
    • Jugaad Technology
  • Crops Information
    • Vegetable Farming
    • Fruits Farming
    • Medicinal Farming
    • Other Crops
  • Crops Protection
    • Organic Method
    • Chemical Method
  • pashu palan
  • Home Gardening
  • Tractors Info
  • Contact Us
Menu

Plastic Mulching प्लास्टिक मल्चिंग की पूरी जानकारी

Posted on May 6, 2016January 28, 2021 by Yash Jat

किसान दोस्त में आज हम Plastic Mulching प्लास्टिक मल्चिंग के बारे में जानेंगे इसे क्यों लगाए और क्या फ़ायदा मिलेगा विस्तार से जानते है।

Table of Contents

Plastic Mulching – खेती मे नई तकनीक प्लास्टिक मल्चिंग की पूरी जानकारी

 

plastic mulching
प्लास्टिक मल्च लगा हुआ खेत

प्लास्टिक मल्चिंग क्या है? What is Plastic Mulching?

खेत में लगे पोधों की जमीन को चारों तरफ से प्लास्टिक फिल्म के द्वारा सही तरीके से ढकने की प्रणाली को प्लास्टिक मल्चिंग Plastic mulching कहते है। यह फिल्म कई प्रकार और कई रंग में आती है।

इस तकनीक प्लास्टिक मल्चिंग का क्या फ़ायदा होता है? Advantages of Plastic Mulching

इस तकनीक से खेत में पानी की नमी को बनाए  रखने और वाष्पीकरण रोका जाता है। ये तकनीक खेत में मिटटी के कटाव को भी रोकती है। और खेत में खरपतवार को होने से बचाया जाता है। बाग़वानी में होने वाले खरपतवार नियंत्रण एवं पोधों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने में बहुत सहायक होती है।क्यों की इसमे भूमि के कठोर होने से बचाया जा सकता है और पोधों की जड़ों का विकास अच्छा होता है।

सब्जियों की फसल में इसका प्रयोग कैसे करे? Plastic Mulching in Vegetables

जिस खेत में सब्जी वाली फसल लगानी है उसे पहले अच्छे से जुताई कर ले फिर उसमे गोबर की खाद् और मिटटी परीक्षण करवा के उचित मात्रा में खाद् दे। फिर खेत में उठी हुई क्यारी बना ले। फिर उनके उपर ड्रिप सिंचाई की पाइप लाइन को बिछा ले।फिर 25 से 30 माइक्रोन प्लास्टिक मल्च फिल्म जो की सब्जियों के लिए बेहतर रहती है उसे उचित तरीके से बिछा दे फिर फिल्म के दोनों किनारों को मिटटी की परत से दबा दिया जाता हे। इसे आप ट्रैक्टर चालित यंत्र से भी दबा सकते है। फिर उस फिल्म पर गोलाई में पाइप से पोधों से पोधों की दूरी तय कर के छिद्र कर ले। किये हुए छेदों में बीज या नर्सरी में तैयार पोधों का रोपण कर ले।

यह भी पढ़ें–> स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करे पूरी जानकारी हिंदी में

फल वाली फसल में इसका प्रयोग Plastic Mulching in Fruits Farming

फलदार पोधों के लिए इसका उपयोग जहाँ तक उस पौधे की छाँव रहती है। वाह तक करना उचित रहता है।इसके लिये फिल्म मल्च की लम्बाई और चौड़ाई को बराबर कर के कटिंग करे।उसके बाद पोधों के नीचे उग रही घास और खरपतवार को अच्छी तरह से उखाड़ के सफाई कर ले उसके बाद सिंचाई की नली को सही से सेट करने के बाद 100 माइक्रोन की प्लास्टिक की फिल्म मल्च जो की फल वाले पोधों के लिए उपयुक्त रहती है। उसे हाथों से पौधे के तने के आसपास अच्छे से लगनी है। फिर उसके चारों कोनों को 6 से 8 इंच तक मिटटी की परत से ढँकना है।
यह भी पढ़ें –> बिना खेत और मिटटी की आधुनिक खेती 

खेत में प्लास्टिक मल्चिंग करते समय सावधानियां।

मल्चिंग करते समय निम्न सावधानियां आवश्यक रूप से रखनी चाहिए।

  • प्लास्टिक फिल्म हमेशा सुबह या शाम के समय लगानी चाहिए।
  • Plastic Film में ज्याद तनाव नही रखना  चाहिए।
  • प्लास्टिक फिल्म में जो भी सल हो उसे निकलने के बाद ही मिटटी चढ़ा वे।
  • फिल्म में छेद करते वक्त सावधानी से करे सिंचाई नली का ध्यान रख के।
  • छेद एक जैसे करे और फिल्म न फटे एस बात का ध्यान रखे।
  • मिटटी चढाने में दोनों साइड एक जेसी रखे
  • फिल्म की घड़ी हमेशा गोलाई में करे
  • फिल्म को फटने से बचाए ताकि उसका उपयोग दूसरी बार भी कर पाए और उपयोग होने के बाद उसे चाव में सुरक्षित रखे।

प्लास्टिक मल्चिंग की लागत कितनी आती है? Plastic Mulching Price

मल्चिंग की लागत कम ज्यादा हो सकती हे क्यों की इसका कारण खेत में क्यारी के बनाने के ऊपर होता हे क्यों की अलग अलग फसल के हिसाब से क्यारिया सकड़ी और चौड़ी होती हे और प्लास्टिक फिल्म का बाज़ार में मूल्य भी कम ज्यादा होता रहता है।

 

प्रति बीघा लगभग 8000 रूपये की लागत हो सकती है और मिटटी चढ़ाने में यदि यंत्रो का प्रयोग करे तो वो ख़र्चा भी होता है।

प्लास्टिक मल्चिग में शासन का अनुदान कितना है।

कृषि को उन्नत करने और इसे बढावा देने लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उधानिकी विभाग में इसके लिये समस्त किसानो को 50%या अधिकतम 16000 रूपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाता है।

 

इसके अनुदान पाने के लिए आपको अपने जिले के विकास खंड में विरिष्ट  उधान विकास अधिकारी को अपने आवेदन जमा करवा सकते हें। और जानकरी आप अपने ग्राम सेवक से भी ले सकते है।

मित्रों आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकरी केसी लगती है। हमें comment कर के ज़रुर बताये और हमारे फेसबुक पेज माय किसान दोस्त को लाइक करे।

और लगातार नई पोस्ट को अपनी email पर पाने के लिए फ्री में subscribe करे।
धन्यवाद आपका 
MY KISAN DOST

Share the post

Yash Jat

1 thought on “Plastic Mulching प्लास्टिक मल्चिंग की पूरी जानकारी”

  1. अलक says:
    March 27, 2017 at 12:46 pm

    उत्कृष्ट

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please follow & like us :)

Like & Follow Us
fb-share-icon
Follow Us on Twitter
Follow Me
Subscribe Channel
Follow on Instagram

Recent Posts

  •   सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

      सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

    March 3, 2021
  • Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    February 27, 2021
  • Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    February 4, 2021
  • लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    February 1, 2021
  • Top Tractor Companies In India

    Top Tractor Companies In India

    September 3, 2020
  • Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    August 11, 2020

Categories

  • Agri News
  • Agriculture Technology
  • Crops Information
  • Crops Protection
  • Farming Machinery
  • Farming Technology
  • Fruits Farming
  • Home Gardening
  • Jugaad Technology
  • khad or beej
  • Medicinal Farming
  • Organic Method
  • Other Crops
  • pashu palan
  • Tractors Info
  • Uncategorized
  • Vegetable Farming

Subscribe For Newsletter

Loading

About Us

Welcome to my Agriculture Blog My Kisan Dost!!!

कृषि और किसानों से जुड़ी सभी तरह की जानकारी हिंदी में! यदि आप खेती किसानी और पशु पालन से जुड़े हुए है या फिर खेती किसान से related कोई भी जानकारी जैसे- नई फसल,पशु रोग उपचार,खाद् बीज,बाग़वानी,जैविक खेती,औषधीय खेती,खेती की नई तकनीक और किसान खबर या इनसे से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप हमसे सवाल पूछ सकते हैं।

इस Blog पर आप लोगो को हर उस विषय पर जानकरी दी जाएगी जो खेती से जुड़ी है ये कुछ विषय है जिनके बारे में में इस चैनल पर शेयर करता हूँ| * कृषि से जुड़ी खबरें * खेती में नई तकनीक * पशु पालन * बाग़वानी * फसल जानकारी

My Blog: https://www.mykisandost.com/ धन्यवाद् आपका मित्र यश जाट (My Kisan Dost)

Read More

Quick Links

  • Privacy Policy

Follow us

© 2020 MyKisanDost. All rights reserved.