My Kisan Dost
My Kisan Dost Banner
Menu
  • Home
  • Agri News
  • Agriculture Technology
    • Farming Technology
    • Farming Machinery
    • Jugaad Technology
  • Crops Information
    • Vegetable Farming
    • Fruits Farming
    • Medicinal Farming
    • Other Crops
  • Crops Protection
    • Organic Method
    • Chemical Method
  • pashu palan
  • Home Gardening
  • Tractors Info
  • Contact Us
Menu

Ber ki kheti बेर की खेती मे लगने वाले रोगों से बचाव कैसे करें?

Posted on May 11, 2016January 25, 2021 by Yash Jat

हेलो दोस्तों,

आज हम बताएँगे कि, ber ki kheti बेर की फसल में लगने वाले प्रमुख रोग और उनकी रोकथाम कैसे करें?

Table of Contents

Ber ki kheti और बेर मे लगने वाले रोगों की जानकारी।  

एप्पल बैर की खेती और उसमे लगने वाले रोग
बेर की खेती करना किसानो के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है| जिसके खास वजह ये है कि, बेर कि फसल को शुष्क और कम वर्षा वाली जगह पर, बहुत ही कम लागत मे, आसानी से की जा सकती है।
बेर की खेती के लिए, आप बेकार पड़ी जमीन और खेतों के आस पास मेड़ों पर भी कर सकते है। अच्छी किस्म के बेर की खेती मे अपार संभावनाएं भी हैं।
अच्छी क्वालिटी के बेरों की मांग मार्किट मे भी रहती है, क्यूंकि बेर मे बहुत ही ज्यादा मात्रा मे विटामिन (सी) Vitamin (C) पाया जाता है। ये कई प्रकार कि बिमारियों से भी बचाता है, जैसे – ट्यूमर, लो ब्लड प्रेशर, एनीमिया आदि।
बेर की फसल अच्छी पैदावार लेने के लिए चाहिए कि, उस पर लगने वाले रोगो का समय समय पर रोकथाम करे। इसलिए इसके लिए समय समय पर विषेशज्ञो द्वारा जो सुझाव दिए जाते है। वो इस तरह है –

1 बेर की मक्खी

यह घरेलु मक्खी से थोड़ी छोटी है और भूरे रंग की होती है| यह जब बेर छोटे होते है तब उनके अंदर छेद केर के घुस जाती है, और अंदर का सारा गुदा खा जाती है, और बेरी ख़राब हो जाती है, और नीचे गिर जाती है। इससे बेर की खेती ber ki kheti ख़राब हो जाती है।

उपाय:-

जब बेर लगना शुरू हो जाये तो डायमेथोयेट 30ec(rogor) को 500 lt. पानी मे मिलाकर प्रति एकड़ पर स्प्रे करे।

 

यह भी पढ़ें –> ड्रैगन फ्रूट की खेती कैसे करें?

 

2 छालभक्षी (bank eating caterpillar)

यह कीट पेड़ की डाली मे जॉइंट वाली जगह या तने की छाल मे छेद कर के उसे खाते है| जिन बागों की देखभाल नहीं होती है ये वहां अक्सर पाए जाते हैं। ये पेड़ की शाखाओं को कमजोर कर देता है जिससे पेड़ सूखने लगता है और उसकी शाखायें गिर जाती है।

उपाय:-

जुलाई अगस्त मे डाइक्लोरवास 76ec 2 मिलीलीटर प्रति लीटर मे घोल कर के शाखाओं के जोड़ पर 2 या 3 बार स्प्रे करें।

 

यह भी पढ़ें –> स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करें?

3 दीमक(termite)

पेड़ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली होती है और सभी किसान दोस्त जानते है इस के बारे मे ये पेड़ पर मिट्टी का घर बना कर उसमे रह कर पेड़ के तने और जड़ों को खा जाती है। जिसके कारण पेड़ पूरा सूख जाता है।

उपाय:- 

पेड़ के आस पास सफाई रखे, गोबर की कच्ची और हरी खाद का उपयोग न करे, पेड़ के आस पास थोड़ी गहरी निदाई गुड़ाई करते रहे और पौधों मे इसकी शिकायत दिखने पर प्रति एकड़ मे एक लीटर क्लोरोपायरी फार्स सिचाई करते टाइम देना चाहिए।

4 छाछया, चूर्ण फफूंद:-

यह बरसात होने के बाद इस रोग का प्रकोप दिखने लगता है। इसमें बेर पर और पत्तियों पर सफ़ेद पाउडर जमना शुरू हो जाता है जिससे बढ़वार रुक जाती है और पत्ते गिर जाते हैं।

उपाय:- 

केराथेन lc 1 या गंधक 2 ग्राम प्रति लीटर का 15 दिन के अंतराल पर 2 या 4 स्प्रे करने है।

5 चेफर बीटल 

यह खासतौर पर नए पत्तों और प्ररोहो को ज्यादा नुकसान पहुंचते है, उनमे छेद हो जाते है।

उपाय:- 

पहली बरसात के तुरंत बाद क्यूनालफास 25 ec 2मी.ली. Ya डब्लूपी 4 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करे।

6 झुलसा रोग 

इस रोग मे जनवरी और फरवरी मे पत्तों पर धब्बे बनना स्टार्ट हो जाते है और पत्ते झुलस जाते है।

उपाय:- 

मैन्कोजेब 2 ग्राम या इन्ड़ोफिल m45 को एक लीटर मे 0.2% का घोल बना कर स्प्रे करना चाहिए।

7 फल गलन 

फलगलन मे बेर के निचले हिस्से मे धब्बे बन जाते है और उसका विकास रुक जाता है और फल ख़राब होने लगते है।

उपाय:- 

किसान दोस्त कॉपर आक्सीक्लोराईट 2 ग्राम प्रति लीटर मे 0.2% की दर से घोल बना कर स्प्रे करे।

नोट:- के पाठक पहले फसल पर रोगों की सही पहचान करे उसके बाद विषेशज्ञों की सलाह ले कर ही दवाइयों का प्रयोग करे और अधिक जानकारी के लिए बागवानी विभाग मे संपर्क करे।

किसनो से जुड़ी ये पोस्ट भी आप ज़रुर पढ़े।

बोरवेल को रिचार्ज कैसे करे ।

रबी की फसल में लगने वाले रोगो का उपचार कैसे करे।

दोस्तों हमेशा जुड़े रहने के लिए आप हमारे सोशल साइड से ज़रुर जुड़े।।।

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए 
हमारे fb ग्रुप से जुड़ने के लिए 
youtube को subscribe करे 

Share the post

Yash Jat

4 thoughts on “Ber ki kheti बेर की खेती मे लगने वाले रोगों से बचाव कैसे करें?”

  1. Unknown says:
    December 5, 2017 at 7:14 am

    यशजी इस सार्थक प्रयास के लिए आभार।

    Reply
  2. my kisan dost says:
    December 6, 2017 at 4:41 pm

    धन्यवाद मित्र ।

    Reply
  3. my kisan dost says:
    December 6, 2017 at 4:42 pm

    धन्यवाद मित्र ।

    Reply
  4. Mohit Bhukar says:
    July 9, 2020 at 10:49 am

    Thanks Andy for your latest, thoughtful blog post. This is helpful.
    i admire yash jat for his work

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please follow & like us :)

Like & Follow Us
fb-share-icon
Follow Us on Twitter
Follow Me
Subscribe Channel
Follow on Instagram

Recent Posts

  •   सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

      सरसों की खेती की पूरी जानकारी Sarson Ki Kheti

    March 3, 2021
  • Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    Ashwagandha Farming अश्वगंधा की खेती की जानकारी 

    February 27, 2021
  • Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    Alsi Ki Kheti अलसी की खेती की जानकारी

    February 4, 2021
  • लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    लहसुन की खेती Lehsun Ki Kheti

    February 1, 2021
  • Top Tractor Companies In India

    Top Tractor Companies In India

    September 3, 2020
  • Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    Nimbu Ki Kheti नींबू की खेती की पूरी जानकारी

    August 11, 2020

Categories

  • Agri News
  • Agriculture Technology
  • Crops Information
  • Crops Protection
  • Farming Machinery
  • Farming Technology
  • Fruits Farming
  • Home Gardening
  • Jugaad Technology
  • khad or beej
  • Medicinal Farming
  • Organic Method
  • Other Crops
  • pashu palan
  • Tractors Info
  • Uncategorized
  • Vegetable Farming

Subscribe For Newsletter

Loading

About Us

Welcome to my Agriculture Blog My Kisan Dost!!!

कृषि और किसानों से जुड़ी सभी तरह की जानकारी हिंदी में! यदि आप खेती किसानी और पशु पालन से जुड़े हुए है या फिर खेती किसान से related कोई भी जानकारी जैसे- नई फसल,पशु रोग उपचार,खाद् बीज,बाग़वानी,जैविक खेती,औषधीय खेती,खेती की नई तकनीक और किसान खबर या इनसे से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप हमसे सवाल पूछ सकते हैं।

इस Blog पर आप लोगो को हर उस विषय पर जानकरी दी जाएगी जो खेती से जुड़ी है ये कुछ विषय है जिनके बारे में में इस चैनल पर शेयर करता हूँ| * कृषि से जुड़ी खबरें * खेती में नई तकनीक * पशु पालन * बाग़वानी * फसल जानकारी

My Blog: https://www.mykisandost.com/ धन्यवाद् आपका मित्र यश जाट (My Kisan Dost)

Read More

Quick Links

  • Privacy Policy

Follow us

© 2020 MyKisanDost. All rights reserved.